राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 947 केसों का किया गया निष्पादन, 12634240/-रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया गया

By : Ark Sahuliyar
राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 947 केसों का किया गया निष्पादन, 12634240/-रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

न्यूज़11 भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा, राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में किया गया. इसके पूर्व मुख्य कार्यक्रम का आयोजन धनबाद सिविल कोर्ट में किया गया, जहां इसका उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया गया.  वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा और डालसा सचिव मनोरंजन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े. 

उदघाट्न के पश्चात पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बनाए गए विभिन्न बैंचों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों का आपसी सहमति से समाधान होने पर न केवल पक्षकारों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और विश्वास भी मजबूत होता है. राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है. वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पक्षकारों के साथ सहानुभूतिपूर्वक और लचीला रुख अपनाएं जिससे दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान हो सके. वहीं आंकड़ों की जानकारी देते हुए डालसा सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल छह बेचों का गठन किया गया था. 

बेंच संख्या एक इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, पारिवारिक मामले, एमएसीटी केस, क्रिमिनल अपील, सिविल अपील से संबंधित मामले डीजे द्वितीय नीरजा असरी, बेंच संख्या दो क्रिमिनल कंपाउंडेबल केसेज ऑफ आईपीएस/बीएनएस, माइंस एंड मिनरल्स, फॉरेस्ट एक्ट से संबंधित मामले सीजेएम सह एसीजेएम केके मिश्रा, बैंच संख्या तीन बीएसएनल, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक से संबंधित मामले रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन सह जेएम फर्स्ट क्लास, बैंच संख्या चार सभी सिविल केस, ग्रामीण बैंक, अलाहाबाद बैंक, एसबीआई, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित मामले एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता, बैंच संख्या पांच एनआई एक्ट, एक्साइज केसेज, वेट एंड मेजरमेंट केसेज, मिनिमम वेजेस एक्ट सहित अन्य मामले सिविल जज जूनियर डिवीजन सह जेएम  फर्स्ट क्लास जया स्मिता कुजूर और बैंच संख्या छह कंज्यूमर फोरम, म्युनिसिपल लॉ, लेबर लॉ, रेवेन्यू केसेज, सर्टिफिकेट केसेज एंड म्यूटेशन केस से संबंधित मामले सदस्य कंज्यूमर फोरम मिस पूनम सुनीता बाडा के नेतृत्व में बनाया गया.  उक्त आयोजन में कुल 947 वादों का निष्पादन किया गया, साथ ही 12634240/- रुपए का राजस्व प्राप्ति हुई.

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.