निखार सबलोक हत्याकांड

निखार सबलोक हत्याकांड: कोलकाता के दो पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, राघव को देते थे कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने इस मामले में कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक सार्जेंट अयन गुप्ता और महिला पुलिस अधिकारी ट्विंकल दास को गिरफ्तार किया है.

By : Dipali Kumari
निखार सबलोक हत्याकांड: कोलकाता के दो पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, राघव को देते थे कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले के मास्टरमाइंड सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव के नेटवर्क में पुलिसकर्मियों की भी संलिप्तता सामने आई है. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने इस मामले में कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक सार्जेंट अयन गुप्ता और महिला पुलिस अधिकारी ट्विंकल दास को गिरफ्तार किया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिस अधिकारी कथित तौर पर पैसे लेकर अशोक सिंह राघव को उसके विरोधियों से जुड़ी गोपनीय पुलिस जानकारी उपलब्ध कराते थे. इनमें कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल टावर लोकेशन और मोबाइल लोकेशन जैसी जानकारियां शामिल थी. 
बताया जा रहा है कि मानगो निवासी गैंगस्टर गणेश सिंह, उसके साथी विजय सिंह मोनू और निखार सबलोक की मोबाइल लोकेशन समेत अन्य जानकारियां भी राघव तक पहुंचाई गई थी.

व्हाट्सऐप चैट और कॉल से खुली पोल

पुलिस को अशोक सिंह राघव के मोबाइल फोन की जांच के दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों से संपर्क के अहम सुराग मिले. महिला पुलिस अधिकारी के साथ व्हाट्सऐप चैट, व्हाट्सऐप कॉल और अन्य डिजिटल बातचीत की जानकारी भी जांच एजेंसी के हाथ लगी है. इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.

जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने राघव और उसके साथियों को छिपाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में भी मदद की थी. पुलिस अब दोनों अधिकारियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि राघव को कितने समय से और किन-किन लोगों की पुलिस संबंधी गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी. 

इसे भी पढ़ें: ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट: मंत्री इरफान अंसारी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषी पाए जाने पर अस्पताल होगा सील

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.