मधेश्वर सिंह हत्याकांड

मधेश्वर सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

रांची के लालपुर लालपुर थाना क्षेत्र में हुए  मधेश्वर सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को राहत नहीं मिली है.

By : Ark Sahuliyar
मधेश्वर सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के लालपुर लालपुर थाना क्षेत्र में हुए  मधेश्वर सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को राहत नहीं मिली है. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी. हत्याकांड की घटना 31 जनवरी की है. पुलिसिया खुलासा के मुताबिक 31 जनवरी की रात लोअर बर्दमान कंपाउंड स्थित धोबी घाट में मधेश्वर सिंह टहलने के लिए घर से निकले थे. उस दौरान आरोपी अमन और अनिकेत के साथ मधेश्वर सिंह का विवाद हो गया था. जिसको लेकर  अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप के द्वारा मधेश्वर सिंह के साथ मारपीट की गई थी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था. इसी बीच मधेश्वर के पुत्र अंकित भी मौके पर पहुंच गया था. आरोपियों ने उसे भी पीट-पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था और घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से  फरार हो गए थे. स्थानीय लोग मधेश्वर और उनके पुत्र अंकित को आनन-फानन में रिम्स ले गए, जहां मधेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अमन और अनिकेत को तुरंत पकड़ लिया था. बाद में मुन्ना कच्छप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. तभी से सभी आरोपी जेल में बंद है. 

यह भी पढ़ें- BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल पर SC/ST एक्ट में केस, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.