अवैध शराब बिक्री

पलामू: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई दुकानों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद  

अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर विभिन्न दुकानों की गहनता से जांच की. 

By : Dipali Kumari
पलामू: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई दुकानों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद  

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद पुलिस ने कल मंगलवार शाम शहर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करने वालों के खिलाफ छापेमारी व सर्च अभियान चलाया. अभियान हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल और इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया. 

पुलिस टीम ने नहर मोड़, बाजार, जेपी चौक, हरिहर चौक समेत शहर के अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों, होटलों और ठेला दुकानों की जांच की. इस दौरान हरिहर चौक के पास से बीयर व शराब बरामद की गई, जबकि नहर मोड़ क्षेत्र से देशी शराब बरामद हुई. अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर विभिन्न दुकानों की गहनता से जांच की. 

इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद चंदन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. शहर क्षेत्र में दुकानों, होटलों और अन्य स्थानों पर जांच आगे भी जारी रहेगी. अवैध रूप से शराब रखने या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से भी अवैध शराब की बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: 14वीं JPSC मामला: आज स्वेता गुप्ता और सुमन सौरव की जमानत याचिका पर सुनवाई

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.