न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की जांच अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है. आंदोलन से जुड़े @JPSCReformmanch नामक X अकाउंट को लेकर रांची साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की है. अकाउंट के पीछे कौन व्यक्ति है, यह पता लगाने के लिए पुलिस ने X कॉरपोरेशन को कानूनी नोटिस भेजकर जरूरी तकनीकी जानकारी मांगी है.
पुलिस ने 10 अगस्त 2026 और उससे पहले की अवधि से संबंधित गतिविधियों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा है. पुलिस ने यह नोटिस BNSS की धारा 94 के तहत जारी किया है. जांच एजेंसी का फोकस फिलहाल अकाउंट संचालक की पहचान और उससे जुड़ी डिजिटल गतिविधियों का पता लगाने पर है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई, अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द