कोडू को जमानत

प्रिंस खान गैंग के शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रिंस खान गैंग से जुड़े शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने सीतारामडेरा थाना कांड से जुड़े दो मामलों में आरोपी को जमानत दे दी है.

By : Ark Sahuliyar
प्रिंस खान गैंग के शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रिंस खान गैंग से जुड़े शूटर राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने सीतारामडेरा थाना कांड से जुड़े दो मामलों में आरोपी को जमानत दे दी है. राज सिंह कश्यप पर भुइयांडीह इलाके में एक शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग करने और रंगदारी मांगने का आरोप है. बताया गया कि कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई थी.

फायरिंग की घटना को प्रिंस खान के इशारे पर अंजाम दिया गया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को मानगो के पांडे घाट के पास से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा पुलिस ने किया था. इस मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अब सीतारामडेरा थाना कांड से जुड़े दो मामलों में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राज सिंह कश्यप उर्फ कोडू को राहत मिली है.

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर राहुल सिंह उर्फ पंकज सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, तोपचांची थाने में दर्ज मामले में मिली जमानत 

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.