न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्य में चल रही विभाग की योजनाओं समेत राजनीतिक स्थिति से रुबरु करवाया. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की.
