सनसनी

घाघरा के देवाकी में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से सनसनी, पेट्रोल पंप के सामने खेत में मिला शव

शरीर पर थे चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा के देवाकी में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से सनसनी, पेट्रोल पंप के सामने खेत में मिला शव

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवैर टोली निवासी विश्वनाथ उरांव (45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. गुरुवार सुबह उनका शव देवाकी पेट्रोल पम्प के सामने कुछ दूरी पर स्थित खेत में पड़ा मिला. शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ उरांव बुधवार सुबह घर से घाघरा गए थे. वहां से नया मोबाइल खरीदकर घर लौटे. कुछ देर घर में रहने के बाद वह दोबारा बाहर निकल गए. परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पास की एक दुकान में शराब भी पी थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गुरुवार सुबह देवाकी पेट्रोल पंप के सामने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान विश्वनाथ उरांव के रूप में हुई. शव की स्थिति और शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए जांच की मांग की. सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों, मृतक की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहे लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी शीला देवी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. वही पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: घर निर्माण के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.