सुदिव्य कुमार सोनू

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सीता सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन उनके आवास पहुंचीं और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

By : Ark Sahuliyar
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सीता सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन उनके आवास पहुंचीं और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान सीता सोरेन ने उनकी पत्नी और बेटियों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही. मौके पर सीता सोरेन की बड़ी बेटी जयश्री सोरेन भी मौजूद थीं.

सीता सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है. उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. सीता सोरेन ने दिवंगत मंत्री की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें- कांटाटोली बस स्टैंड में दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट मामले में तीन आरोपियों को 3-3 साल की सजा 

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.