अपराध समीक्षा बैठक

चाईबासा में SP की अपराध समीक्षा बैठक, 60 दिनों में महिला अपराध के मामले निपटाने का निर्देश

एसपी ने आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था और महिला सुरक्षा को प्राथमिक मुद्दा बताया.

By : Dipali Kumari
चाईबासा में SP की अपराध समीक्षा बैठक, 60 दिनों में महिला अपराध के मामले निपटाने का निर्देश

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने समाहरणालय स्थित पुलिस सभा कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक ली. बैठक में जिले के सभी सीडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे. एसपी ने आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था और महिला सुरक्षा को प्राथमिक मुद्दा बताया.

बैठक में महिला सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया. एसपी ने कहा कि दुष्कर्म, छेड़खानी, महिला अत्याचार और POCSO एक्ट से जुड़े मामलों की जांच तेजी से पूरी की जाए. लंबित केसों को जल्द से जल्द  निपटाने और पहले दर्ज मामलों को प्राथमिकता से हल करने के आदेश दिए गए.

गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर अलर्ट

एसपी अमित रेणु ने गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के दौरान जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए. सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है.

लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती के लिए चलेगा विशेष अभियान

अदालती कार्रवाई को सुचारू बनाने के लिए एसपी ने लंबित जमानती-गैर जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती के मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए. सभी थानों को इसके लिए विशेष अभियान चलाकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है. साइबर ठगी, सड़क सुरक्षा और महिला अपराध पर जागरूकता अभियान
साइबर अपराध के मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही आम लोगों को साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया, ताकि अपराध पर रोक लगाई जा सके.

नशे के सौदागरों, अवैध खनन और संगठित गिरोहों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री वाले स्थानों को चिह्नित कर छापेमारी का आदेश दिया गया है. संगठित अपराध गिरोह, अवैध खनन में शामिल तत्वों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए.

जेल से छूटे अपराधियों पर रखी जाएगी नजर

एसपी ने निर्देश दिया कि पिछले जेल से बाहर आए अपराधियों की सूची तैयार की जाए. संवेदनशील और सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि अपराध दोहराने से रोका जा सके.

जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें थाना प्रभारी: एसपी 

बैठक के अंत में एसपी अमित रेणु ने थाना प्रभारियों को जनता की समस्याएं ध्यान से सुनने और उनका जल्द समाधान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुलिस की मुख्य प्राथमिकता अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता का विश्वास जीतना है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: बाघमारा में धंसी चाल, दो महिलाओं की मौत; दर्जनों के दबे होने की आशंका

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.