न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क: जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन ने राहत का हाथ बढ़ाया है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की पहल पर जिले के चार थाना क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर की व्यवस्था कराई गई है.
बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के सामने भोजन की समस्या न हो, इसे देखते हुए गंगा नदी थाना, मुफस्सिल थाना, राजमहल थाना और राधानगर थाना परिसर में भोजन तैयार कराया जा रहा है. यहां तैयार भोजन बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा. उधर एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है, ताकि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सकें. पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, जरूरतमंद लोगों तक भोजन और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: बाघमारा में धंसी चाल, दो महिलाओं की मौत; दर्जनों के दबे होने की आशंका