न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: छात्र नेता अमीषा प्रसाद ने आज बुधवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस-प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना घर से डिटेन किया गया था. और डिटेन करने के बाद उन्हें करीब 6 से 7 घंटे तक थाने में हिरासत में रखा गया.
अलावा अमीषा प्रसाद ने थाना प्रभारी के कथित बयान पर भी सवाल उठाये हैं. उन्होंने छात्र नेताओं पर छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया और सबूत की मांग की है.
अमीषा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की भी मांग की है. कथित तौर पर लाठीचार्ज में शामिल JMM कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की मांग की गयी है. प्रेस वार्ता के दौरान छात्र नेता अमीषा प्रसाद ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो, छात्र ' जेल भरो आंदोलन' शुरू करेंगे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: ईद मिलाद-उन-नबी पर बड़ा हादसा, हाइटेंसन तार की चपेट में आने से युवक की मौत