रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी में आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर अनुमंडल स्तर पर कि गई शांति समिति की बैठक. बैठक में लोगों से त्योहार के दौरान होने वाले परेशानियों की जानकारी ली गई है. जबकि मोहर्रम को लेकर लोगों को सरकार की गाइड लाइन की जानकारी दी गई है. जिसमें बताया गया कि मोहर्रम के दौरान किसी नए रूट से तजिया का जुलूस नहीं निकाली जाऐगी. इसके अलावे जुलूस में किसी पर खतरनाक प्रदर्शन को नहीं करने की हिदायत दी गई है. जबकि किसी भी संप्रदाय के लोगों को परेशानी हो ऐसी कोई भी नारा और गाना नहीं बजाने की अपील कि गई है. वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी भडकाऊ पोस्ट या फार्वर्ड करने से लोगों को बचने की अपील कि गई है जबकि ऐसी कोई भी जानकारी मिलने पर इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है. बैठक में प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ आविद खान,डुमरी अंचल अधिकारी शशिभूषण वर्मा, पीरटांड बीडिओ मनोज मरांडी,पीरटांड़ अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी,इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सहित डेगलाल महतो,उषा देवी, यशोदा देवी आदि मौजूद थे.