न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोतवाली स्थित महिला थाना में छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा हो गया है. बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल थाना पहुंचा है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी नेता वरुण साहू, संजय जायसवाल, मेयर रौशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज भी कोतवाली में मौजूद हैं. छात्र नेत्री को पूछताछ के लिए कोतवाली स्थित महिला थाना में रखा गया है. पुलिस पुराने केस से जुड़े मामले में अमीषा से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के कार्यक्रम में हंगामा मामला: एक महिला ने दर्ज कराया FIR, मारपीट-छेड़खानी का आरोप