गबन का आरोप

मधेया गांव के ग्रामीणों ने भू-अर्जन कार्यालय और सड़क ठेकेदार पर मुआवजा राशि के गलत निर्धारण का लगाया आरोप

गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी के साथ गढ़वा समाहरणालय पहुंचकर मधेया गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मधेया गांव के ग्रामीणों ने भू-अर्जन कार्यालय और सड़क ठेकेदार पर मुआवजा राशि के गलत निर्धारण का लगाया आरोप

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में जिला भू-अर्जन कार्यालय गढ़वा और सड़क निर्माण के ठेकेदार पर मधेया गांव के ग्रामीण ने ग्रामीणों को दिग्भ्रमित कर मुआवजा राशि का गलत निर्धारण करने का आरोप लगाया गया है, इस संबंध में मधेया गांव के दर्जनों रैयतों ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के साथ गढ़वा समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त से मुलाकात की और अपना विरोध दर्ज कराया, इस दौरान गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को एक आवेदन भी सौंपा गया, इस मौके पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि हूर मोड़ से डंडा पथ चौड़ीकरण के तहत मध्या-हूर गांव में जमीन का बाजार मूल्य पांच लाख रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से खरीदी-बेची जा रही है, लेकिन भू-अर्जन विभाग मात्र दो हजार रुपये प्रति डिसमिल दे रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में उपायुक्त से सकारात्मक चर्चा हुई है और उपायुक्त ने उन्हें इस मामले में किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने देने का वायदा किया है.

शहर के विस्तार की वजह से हूर-मध्या गांव पर भूमि माफियाओं की नजर - विधायक

गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि शहर के विस्तार की वजह से हूर-मध्या गांव में भूमि माफियाओं की नजर लग गयी है पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के इशारे पर इस गांव में माफिया ग्रामीणों को डरा-धमकाकर और बरगलाकर जमीन लूट रहे हैं,ग्रामीणों ने विभाग के कर्मी प्रकाश पाण्डेय पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया है. प्रकाश पाण्डेय की ओर से उन्हें जबरन कम राशि स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि यदि वे इसे नहीं लेंगे, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी और यह राशि भी उन्हें नहीं मिलेगी. ग्रामीणों ने मामले में उचित जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और 3 जिन्दा कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.