रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र के रायकोला गांव में बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर हाईमास्ट लाइट के पोल से बांध दिया. ग्रामीणों ने उसे रातभर पोल से बांधे रखा. आज शुक्रवार सुबह इसकी सूचना पाकर एएसआई रामशंकर गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को बंधनमुक्त कर पूछताछ के लिए थाना ले गए.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी से ग्रामीण काफी परेशान हैं. इसी वजह से ग्रामीण दिन-रात पहरा दे रहे हैं. इसी बीच कल गुरुवार देर रात करीब 12 बजे रायकोला चौक पर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की जेसीबी में एक अज्ञात व्यक्ति बैठा दिखा. युवक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाशी ली. तलाशी में युवक की जेब से दो बाइक की चाबियां मिलीं, जिससे शक गहरा गया.
इसे भी पढ़ें: काम की बात: आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह