सड़क हादसा

धनबाद: गोविंदपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर 

. हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

By : Dipali Kumari
धनबाद: गोविंदपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर कालारडीह मोड़ के पास कल शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों ने हादसे के लिए NHAI की ट्रैफिक व्यवस्था और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है.

बरवाअड्डा की ओर जा रहा ऑटो जेएच 10 डीजे 8454, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मृत महिला की पहचान कराने में जुटी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर स्थित एक मुस्लिम परिवार की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से पहचान की पुष्टि नहीं की गई है.

इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा NHAI पर फूट पड़ा. लोगों का आरोप है कि कालारडीह मोड़ के पास एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है. लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षित कट या गोलंबर नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और अक्सर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें: Sudivya Kuamr Sonu Passed Away: गिरिडीह में दोपहर 3 बजे होगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार - LIVE

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.