सड़क हादसा

धनबाद: एरिया ऑफिस के समीप वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

By : Dipali Kumari
धनबाद: एरिया ऑफिस के समीप वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धर्मेंद्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरिया ऑफिस के समीप शनिवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुनील नंदी, राजपुरा निवासी के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील नंदी मनोहर होटल में काम करता था. शनिवार की रात वह अपना काम खत्म करने के बाद वाहन से अपने घर राजपुरा लौट रहा था. इसी दौरान एरिया ऑफिस के समीप रांग साइड से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल सुनील को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि रांग साइड से तेज गति से वाहन चलाए जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया.
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे में शामिल बुलेट मोटरसाइकिल और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा और रांग साइड वाहन चलाने को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: "आप हमेशा याद आएंगे भैया..." मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.