cake recipe
एक्सक्लूसिव

केला और प्रोटीन पाउडर से बनाए हेल्दी केक, बिना ज्यादा चीनी और मैदा से ऐसे करें तैयार

केक नाम सुनते ही अक्सर डाइट का ख्याल आने लगता है. लेकिन आप मीठा खाने के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहती हैं.

By : Amisha Pathak
केला और प्रोटीन पाउडर से बनाए हेल्दी केक, बिना ज्यादा चीनी और मैदा से ऐसे करें तैयार

न्यूज़11 भारत
लाइफस्टाइल/ डेस्क
: केक का नाम सुनते ही अक्सर डाइट का ख्याल आने लगता है. लेकिन आप मीठा खाने के साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहती हैं. तो घर पर ही केले और प्रोटीन पाउडर से हेल्थी केक बनाना एक अच्छा विकल्प है. इसमें केले की प्राकृतिक मिठास के साथ प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह सामान्य केक की तुलना में एक अलग विकल्प बन जाता है.

केक बनाने की सामाग्री

इस केक को बनाने के लिए 2 पके केले, 1 स्कूप प्रोटिन पाउडर, आधा कप ओट्स का आटा, आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और थोड़ा दूध लें. स्वाद के लिए बादाम, अखरोट, या डार्क चॉकलेट चिप्स भी मिला सकते हैं.

बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें प्रोटीन पाउडर, ओट्स का आटा, बेकिंग पाउडर और दालचीनी डालकर मिलाएं. फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार कर लें. अब केक का मोल्ड लें, उसमें बैटर डालकर 170-180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 20-25 मिनट तक बेक करें. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकल आए तो केक तैयार है. केक जब पूरी तरह से पक जाए तो उसे कुछ देर के लिए ठंडा होने रख दें और फिर स्लाइस करके सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Big Boss 20: बादशाह संग रिश्ते पर ईशा रिखी का बड़ा खुलासा, बोली-'फिजिकल और इमोशनल चीटिंग झेली'