Hapur Sawan

Hapur Sawan: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हापुड़

सावन के पवित्र महीने में मंगलवार को शिवरात्रि के पर्व पर पूरा जनपद शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

By : विकास जैन
Hapur Sawan: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हापुड़

Hapur Sawan: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा हापुड़

प्रमोद शर्मा, हापुड़: सावन के पवित्र महीने में मंगलवार को शिवरात्रि के पर्व पर पूरा जनपद शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के प्रमुख शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे और अपनी बारी आने पर भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सबली महादेव मंदिर में उमड़ा सैलाब

शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सबली महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की संख्या बढ़ती चली गई। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए लगातार भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए।

छपकौली शिव मंदिर में भी रही भीड़

बृजघाट और बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकौली शिव मंदिर समेत जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित किया गया। कई श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

सबली महादेव मंदिर को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि सावन के सोमवार, शिवरात्रि और अन्य विशेष पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों का कहना है कि भोलेनाथ की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि आती है।

सुरक्षा के घेरे में रहे शिवालय

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिवरात्रि का पर्व मनाया।

संबंधित सामग्री

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
Hapur Mission Shakti 6.0: बाजार में गूंजी बेटियों की आवाज, मिशन शक्ति 6.0 ने जगाया सुरक्षा का भरोसा

Hapur Mission Shakti 6.0: बाजार में गूंजी बेटियों की आवाज, मिशन शक्ति 6.0 ने जगाया सुरक्षा का भरोसा

पिलखुवा के बाजार में उस समय नजारा बदल गया, जब महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का काफिला हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरा।

Oct 13, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से वैधृति योग के शुभ संयोग में होगा। नवरात्रि को लेकर देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में...

Oct 08, 2026
Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

गढ़ रोड स्थित ततारपुर चौराहे के आसपास कथित अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में डंपरों की आवाजाही के बीच कथित रूप से...

Sep 22, 2026