Hardoi Inner Wheel Club

Hardoi Inner Wheel Club: तीज पर सजेगा HK होटल में फैशन का रंगीन मेला, निःशुल्क मिलेगा प्रवेश 

सावन की फुहारों और तीज की उमंग के बीच इनरव्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) चार अगस्त को एच.के. होटल एंड लॉन में तीज महोत्सव एवं भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

By : विकास जैन
Hardoi Inner Wheel Club:  तीज पर सजेगा HK होटल में फैशन का रंगीन मेला, निःशुल्क मिलेगा प्रवेश 

Hardoi Inner Wheel Club: तीज पर सजेगा HK होटल में फैशन का रंगीन मेला, निःशुल्क मिलेगा प्रवेश 

बृजेश कबीर, हरदोई: सावन की फुहारों और तीज की उमंग के बीच इनरव्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) चार अगस्त को एच.के. होटल एंड लॉन में तीज महोत्सव एवं भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। क्लब अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बताया, देश के विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित प्रदर्शक नवीनतम फैशन, लाइफस्टाइल और होम डेकोर से जुड़े उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत करेंगे।

दिल्ली से असम तक के स्टॉल होंगे शामिल

आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी में दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहाँपुर, बरेली, लखीमपुर, अयोध्या, जयपुर और असम सहित कई शहरों के स्टॉल लगाए जाएंगे। तीज पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की पसंद और जरूरतों के अनुरूप विशेष संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा।

फैशन, ज्वेलरी और स्वाद का रहेगा संगम

प्रदर्शनी में डिज़ाइनर साड़ियां, सलवार-सूट, आधुनिक ड्रेसेज़, आकर्षक ज्वेलरी, फुटवियर, होम डेकोर, हेयर एक्सेसरीज़ और विविध व्यंजनों के फूड स्टॉल प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजकों का दावा है कि आगंतुकों को गुणवत्ता और नवीनतम डिज़ाइन वाले उत्पाद एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। प्रदर्शनी सुबह 10 से रात 9 बजे तक चलेगी। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जोनल प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राखी द्विवेदी ने बताया, तीज पर्व के उल्लास को और यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी में शहरवासियों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

'जनता कुटीर' से 'गोकर्ण भवन': खोजे जा रहे डॉ. अशोक बाजपेयी के नए ठिकाने के मायने

'जनता कुटीर' से 'गोकर्ण भवन': खोजे जा रहे डॉ. अशोक बाजपेयी के नए ठिकाने के मायने

2027 के विधानसभा चुनाव नज़दीक खिसकने के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। आठ विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री...

Oct 15, 2026
राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

राधा अष्टमी: वंशीनगर के गजानन पांडाल में लाड़ली-जू का गुणगान, बप्पा को लगा ’56’ भोग

गजानन सेवा समिति (वंशीनगर) के छठे दिन का आयोजन राधा अष्टमी और सम्मान के रंग में रंगी रही। वृंदावन धाम से आए मुकुल द्विवेदी ने देर रात तक राधारानी के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

Sep 19, 2026
Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

Hardoi Tiliya Murder: चाचा-भतीजी के रिश्ते से आगे निकाह-ए-उल्फ़त …शक ने उसी भरोसे का 'रेत दिया गला'

करीब 12 साल पहले दोनों के बीच रिश्ता चाचा-भतीजी का था। फिर इश्क हुआ तो रिश्ते की सामाजिक सीमाएं पीछे छूट गईं और दोनों ने निकाह कर लिया।

Sep 16, 2026
Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

Hardoi Dadhi Utsav: दधि उत्सव में ‘डिंपल यादव जीत गईं’...और हार गई रेहरियामऊ की शांति

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव में बज रहे एक राजनीतिक महिमामंडन गीत ने कार्यक्रम का रंग ही बदल दिया।

Sep 14, 2026
Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ संग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की।

Aug 19, 2026