Hapur Fire News:

Hapur Fire News: पीएम आवास की बहुमंजिला इमारत में धधकी आग, तीन झुलसे

दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में रविवार सुबह प्रधानमंत्री आवास योजना की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

By : विकास जैन
Hapur Fire News: पीएम आवास की बहुमंजिला इमारत में धधकी आग, तीन झुलसे

Hapur Fire News: पीएम आवास की बहुमंजिला इमारत में धधकी आग, तीन झुलसे

प्रमोद शर्मा, हापुड़: दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में रविवार सुबह प्रधानमंत्री आवास योजना की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब  7:15 बजे द्वितीय तल पर विकास बंसल पुत्र किशन बंसल के फ्लैट  (L ब्लॉक, मकान नं C/32) से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इसी दौरान पटाखे जैसी तेज आवाजें सुनाई देने से आसपास के लोग भी सहम गए। देखते ही देखते धुआं पूरी इमारत में फैल गया और सो रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

आग की भयावहता के चलते ऊपरी मंजिलों पर मौजूद कई परिवारों के सामने जान बचाने का संकट खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान 16 वर्षीय किशोर ने घबराकर ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय प्रियांश पुत्र विकास बंसल का चेहरा झुलस गया। करीब आठ वर्षीय बच्ची के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि समय रहते आग बुझा दी गई और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि दमकल और पुलिस विभाग द्वारा इसकी जांच की जा रही है। आग बुझने के बाद फ्लैट में जले सामान का मलबा और राख बिखरी मिली। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कॉलोनी में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

संबंधित सामग्री

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

Hapur Illegal Mining: चौकी से चंद कदम दूर डंपरों की आवाजाही, कथित खनन पर उठे सवाल

गढ़ रोड स्थित ततारपुर चौराहे के आसपास कथित अवैध खनन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में डंपरों की आवाजाही के बीच कथित रूप से...

Sep 22, 2026
Hapur News: चैन कवर में फंसी साड़ी, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो महिलाएं घायल

Hapur News: चैन कवर में फंसी साड़ी, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो महिलाएं घायल

धौलाना-मसूरी रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से घर लौट रहीं दो महिलाएं अचानक हादसे का शिकार हो गईं। बाइक पर सवार एक महिला की साड़ी का हिस्सा चैन कवर में...

Sep 21, 2026
Hapur School News: स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

Hapur School News: स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला के...

Sep 19, 2026