Mohan Cabinet Meeting Decisions

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक, सरकार ने लिए बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करते हुए प्रदेश के विकास को लेकर कई बड़े अहम फैसले लिए है।

By : विकास जैन
Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक, सरकार ने लिए बड़े फैसले

Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट बैठक, सरकार ने लिए बड़े फैसले

Mohan Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की मंगलवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करते हुए प्रदेश के विकास को लेकर कई बड़े अहम फैसले लिए है। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दी। 

भोपाल बनेगा मेट्रोपॉलिटन सिटी

कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया की ​भोपाल को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने और आसपास के शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भोपाल को विदिशा से जोड़ने वाले मार्ग को 2-लेन से 4-लेन और आवश्यकतानुसार 6-लेन में बदला जाएगा। इस परियोजना की स्वीकृत राशि 1,467 करोड़ से बढ़ाकर 1,617 करोड़ कर दी गई है।

मुआवजा व शोल्डर निर्माण

ग्रामीण कृषि भूमि के नए मल्टीप्लिकेशन फैक्टर और शोल्डर निर्माण के कारण इसमें 140 करोड़ की और वृद्धि हुई है। अब कुल 1,757 करोड़ की लागत से 17 साल की अवधि वाली यह एकीकृत परियोजना पूरी की जाएगी। इससे भोपाल और विदिशा के बीच उद्योग, लॉजिस्टिक्स और होटल इंडस्ट्री को बड़ा बाजार मिलेगा। भोपाल बायपास पर आगामी 5 वर्षों के लिए टोल संग्रहण बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई है।

इछावर में सोयाबीन रिसर्च यूनिट के लिए मुफ्त जमीन

प्रदेश के किसानों और सोयाबीन उत्पादकों के हित में कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए सीहोर जिले की इछावर तहसील के औरखेड़ी में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च को सोयाबीन इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए जमीन निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति दी है। यह रिसर्च यूनिट सोयाबीन की नई किस्मों और उत्पादन तकनीकों पर काम कर किसानों को जागरूक करेगी।

सुरक्षा, पुरस्कार राशि 

प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा बल की पहली बटालियन खंडवा में गठित की जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग में 27,500 से अधिक कर्मियों की पदोन्नति की गई है। रानी दुर्गावती पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 2 लाख और रानी अवंतीबाई पुरस्कार की राशि 1 लाख करने का निर्णय लिया गया है। वही देवास हादसे के कारणों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम-स्टे योजना के तहत 1,000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएग और तेंदूपत्ता और वनोपज समितियों के लाभांश का वितरण केवल स्थानीय निवासियों और वास्तविक संग्राहकों को ही दिए जाने की व्यवस्था पर सहमति बनी।

संबंधित सामग्री

MP Police Smriti Diwas 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

MP Police Smriti Diwas 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

भोपाल स्थित लाल परेड मैदान के शहीद स्मारक पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Oct 21, 2026
BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

BMC Guidelines: भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर गाइड लाइन जारी

राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर नगर निगम ने पहली बार गाइड लाइन जारी की है।

Oct 19, 2026
Sharad Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Sharad Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की आज से शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन घरों से लेकर देवी मंदिरों तक घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां...

Oct 11, 2026
Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में एक नेपाली युवक अपनी प्रेमिका के संग फंदे पर लटका मिला है।

Oct 09, 2026
MP Nikay chunav 2027: मध्यप्रदेश में 6 महीने टल सकते है निकाय चुनाव!, सामने आया बड़ा अपडेट

MP Nikay chunav 2027: मध्यप्रदेश में 6 महीने टल सकते है निकाय चुनाव!, सामने आया बड़ा अपडेट

मध्य प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 413 नगरीय निकायों के चुनाव 6 मीहने के लिए टल सकते है।

Sep 24, 2026