Hapur SP-DM Jansunwai

Hapur Jansunwai: गोद भराई से जनसेवा तक... डीएम का दोहरा संदेश, पहले सम्मान फिर समाधान 

जनपद हापुड़ में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायतों के निस्तारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मातृ शक्ति के सम्मान और जनसुनवाई का अनूठा संगम भी देखने को मिला।

By : विकास जैन
Hapur Jansunwai: गोद भराई से जनसेवा तक... डीएम का दोहरा संदेश, पहले सम्मान फिर समाधान 

Hapur Jansunwai: गोद भराई से जनसेवा तक... डीएम का दोहरा संदेश, पहले सम्मान फिर समाधान 

प्रमोद शर्मा, हापुड़: जनपद हापुड़ में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायतों के निस्तारण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मातृ शक्ति के सम्मान और जनसुनवाई का अनूठा संगम भी देखने को मिला। तहसील दिवस शुरू होने से पहले जिलाधिकारी कविता मीना ने हापुड़ तहसील परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग के गोद भराई कार्यक्रम में पहुंचकर पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई। महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और पोषण किट भेंट कर स्वस्थ मातृत्व का संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और प्रसव पूर्व देखभाल के महत्व से अवगत कराया।

सामाधान केंन्द्र बना तहसील

इसके बाद तहसील परिसर जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बन गया। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। हापुड़ तहसील में कुल 35 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दिलाई गई। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें खतौनी, वरासत, सीमांकन, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग, साइबर फ्रॉड, पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से जुड़ी रहीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन किया जाए और किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई कर भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता को फोन पर भी कार्रवाई की सूचना देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के बड़े निर्देश

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 34 शिकायतों में से 6 और धौलाना तहसील में 36 शिकायतों में से 5 का तत्काल समाधान किया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि शेष सभी शिकायतों का भी समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

संबंधित सामग्री

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
Hapur Mission Shakti 6.0: बाजार में गूंजी बेटियों की आवाज, मिशन शक्ति 6.0 ने जगाया सुरक्षा का भरोसा

Hapur Mission Shakti 6.0: बाजार में गूंजी बेटियों की आवाज, मिशन शक्ति 6.0 ने जगाया सुरक्षा का भरोसा

पिलखुवा के बाजार में उस समय नजारा बदल गया, जब महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का काफिला हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरा।

Oct 13, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से वैधृति योग के शुभ संयोग में होगा। नवरात्रि को लेकर देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में...

Oct 08, 2026