Hardoi Station Design

Hardoi Station: हरदोई स्टेशन के नए डिज़ाइन पर सस्पेंस बरकरार, सांसद को अब तक नहीं मिला प्रस्ताव

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन के फ्रंट डिजाइन का विवाद थमा नहीं है। करीब 24 दिन बीत जाने के बाद भी रेलवे अधिकारी संशोधित अन्तिम मानचित्र सदर सांसद जयप्रकाश रावत...

By : विकास जैन
Hardoi Station: हरदोई स्टेशन के नए डिज़ाइन पर सस्पेंस बरकरार, सांसद को अब तक नहीं मिला प्रस्ताव

Hardoi Station: हरदोई स्टेशन के नए डिज़ाइन पर सस्पेंस बरकरार, सांसद को अब तक नहीं मिला प्रस्ताव

बृजेश कबीर, हरदोई: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे रेलवे स्टेशन के फ्रंट डिजाइन का विवाद थमा नहीं है। करीब 24 दिन बीत जाने के बाद भी रेलवे अधिकारी संशोधित अन्तिम मानचित्र सदर सांसद जयप्रकाश रावत के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। 

08 जुलाई को दिया था पुनः निरीक्षण का आश्वासन

मुरादाबाद मंडल ने 08 जुलाई को लिखित स्पष्टीकरण में कहा था, हरदोई रेलवे स्टेशन की कोई नई डिजाइन स्वीकृत नहीं है। स्पष्ट किया था, फ्रंट डिजाइन का दोबारा निरीक्षण कराया जा रहा है और संशोधित प्रस्ताव सांसद की सहमति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

सांसद ने जताई थी आपत्ति, रेलवे ने दी थी सफाई

सदर सांसद जयप्रकाश रावत ने बदले गए स्टेशन के फ्रंट डिजाइन पर आपत्ति जताते हुए रेलवे अधिकारियों से जवाब तलब किया था। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर मामले को संसद के मानसून सत्र में उठाने की भी बात कही थी। इसके बाद ही रेलवे प्रशासन ने लिखित स्पष्टीकरण जारी किया था।

लोग पूछ रहे, आखिर देरी क्यों?

रेलवे के आश्वासन के बावजूद अब तक संशोधित डिजाइन सार्वजनिक नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है, पुनः निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में हो रही देरी का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई डिजाइन कब सामने आएगी और स्टेशन के विकास कार्य को कब गति मिलेगी।

संबंधित सामग्री

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ संग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की।

Aug 19, 2026
12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

हरदोई मेला महोत्सव के 12वें सीजन की तैयारियों को लेकर रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जी-10 कार्यालय में मेला समिति की बैठक हुई।

Aug 16, 2026
Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

इमली रोड की पुरानी पहचान लौटाने की कोशिश के बीच पौधरोपण को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। जिला गंगा समिति के सदस्य सुभाष पाण्डेय ने पिछली तीन बैठकों में इमली रोड की...

Aug 10, 2026
Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

सावन और तीज पर्व की उमंग मंगलवार को इनर व्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) के तीज मेले में देखने को मिली।

Aug 04, 2026
Hardoi Inner Wheel Club:  तीज पर सजेगा HK होटल में फैशन का रंगीन मेला, निःशुल्क मिलेगा प्रवेश 

Hardoi Inner Wheel Club: तीज पर सजेगा HK होटल में फैशन का रंगीन मेला, निःशुल्क मिलेगा प्रवेश 

सावन की फुहारों और तीज की उमंग के बीच इनरव्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) चार अगस्त को एच.के. होटल एंड लॉन में तीज महोत्सव एवं भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

Aug 02, 2026