न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू को सौंपी गई है. उन्होंने इससे पूर्व महिला एशिया कप 2026 की अगुवाई की थी. तब उनकी अगुवाई में श्रीलंकाई टीम को फाइनल में भारत से हार मिली थी.
खबर के अनुसार, श्रीलंकाई टीम ने फिर लगभग उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो महिला एशिया कप का हिस्सा थी. हालांकि, कुछ प्लेयर्स को मुकाबले में शामिल नहीं किया गया है. इस चौंकाने वाले बदलाव में कुछ ऐसी भी महिला प्लेयर्स हैं जिनका प्रदर्शन अच्छा था. इस लिस्ट में विश्मी गुणारत्ने भी शामिल हैं, जिन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं दूसरी तरफ नीलाक्षिका सिल्वा भी स्वॉड का हिस्सा नहीं है. श्रीलंका 18 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
वहीं, टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ही साथ युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया गया है. 17 वर्षीय चामुडी प्रोबदा को मौका मिला है, जिन्होंने एशिया कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था. दूसरी ओर 19 वर्षीय रश्मिका सेवंडी की भी टीम में वापसी हुई है. वह आखिरी बार अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के लिए खेली थीं. इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, हसिनी परेरा और विकेटकीपर बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम में शामिल किया गया है.
एशियन गेम्स 2026 की श्रीलंकाई स्कॉड
चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेववंडी, चामुडी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा OUT, पंत IN? वेस्टइंडिज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की ODI टीम