लिटन दास
एक्सक्लूसिव

गणपति बप्पा के रंग में रंगा बांग्लादेशी क्रिकेटर, फैंस ने खूब सराहा

 बांग्लादेश के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन गणेश चतु्र्थी के खास मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया.

By : Amisha Pathak
गणपति बप्पा के रंग में रंगा बांग्लादेशी क्रिकेटर, फैंस ने खूब सराहा

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क:  बांग्लादेश के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन गणेश चतु्र्थी के खास मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया. दुनियाभर में गणपति बप्पा के स्वागत की धूम है और इस उत्सव में बांग्लादेशी क्रिकेटर भी शामिल हो गए हैं.  उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके प्यारा कैप्शन भी लिखा. दूसरी तरफ फैंस भी उनकी पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए दिखे.

दास ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार, श्रद्धा और कृतज्ञता भरे मन से भगवान गणेश का अपने घर में स्वागत कर रहा हूं. बप्पा हमारे घर को खुशियों, शांति, समृद्धि और भरपूर सकारात्मकता से भर दें. उनकी दिव्य उपस्थिति हमेशा हमारे जीवन को रोशन करे और हर यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करे. गणपति बप्पा मोरया !'

लिटन दास के लिए बांग्लादेश क्रिकेट में आने वाला दौर काफी अहम है. दरअसल, हिंदू धर्म से ताल्लूक रखने वाले लिटन दास को 2 महीने पहले ही बांग्लादेश वनडे टीम का कप्तान बनाया गया. और बोर्ड की नज़रें अब 2027 विश्व कप पर है. हालांकि, दास के लिए कप्तानी का अनुभव नया नहीं है. वह इससे पहले भी 7 वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की अगुवाई कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि 2022 में उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी. ऐसे में अब टीम मैंनेजमेंट को  उनसे बड़े टूर्नामेंट से अच्छे नेतृत्व की उम्मीद है.

बात करें लिटन के अंतरराष्ट्रीय करियर की तो उन्होंने अब तक 56 टेस्ट, 104 वनडे, 122 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल रखे हैं. जिनमें उनका प्रदर्शन भी बेहद अच्छा था. टेस्ट की 97 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 35.32 की औसत से 3356 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 20 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 141 रनों का रहा. वहीं वनडे में उन्होंने 103 पारियों में 30.84 की औसत से 2869 रन स्कोर बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 5 शतक और 14 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 176 रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 120 पारियां खेली जिसमें उनके बल्ले से 2702 रन निकले. इस दौरान उनका औसत 23.49 का और स्ट्राइक रेट 126.79 का रहा.
 

संबंधित सामग्री

गणपति सेलिब्रेशन में कृति सेनन के लुक ने खिंचा फैंस का ध्यान, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

गणपति सेलिब्रेशन में कृति सेनन के लुक ने खिंचा फैंस का ध्यान, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

कृति सेनन का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया में छाया हुआ है. उनके इस लुक को काफी सराहना भी मिल रही है.

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा ने खींचा ध्यान

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा ने खींचा ध्यान

गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर 'एंटीलिया' में भव्य गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया. बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से काफी लोग इस खास मौके पर गणपति का आर्शीवाद लेने पहुंचे.