वीमेंस एशिया कप टूर्नामेंट

Women Team India ने आठवीं बार जीती चैंपियनशिप, श्रीलंका को हराया, पाकिस्तान को हाथ मलने पर किया मजबूर

दुबई के मैदान पर वह हुआ जिससे पाकिस्तान के कलेजे पर सांप लोट गया, ACC प्रमुख मोहसिन के हाथों ट्राफी लेने से किया इनकार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Women Team India ने आठवीं बार जीती चैंपियनशिप, श्रीलंका को हराया, पाकिस्तान को हाथ मलने पर किया मजबूर

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय शेरनियों ने एक बार फिर वीमेंस एशिया कप जीत लिया है. वीमेन टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता है. भारत ने श्रीलंका को हराकर यह खिताब जीता है. लेकिन दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में जो हुआ उसकी पाकिस्तान ने कल्पना नहीं की होगी. जैसा कि पता है कि एसीसी (Asian Cricket Cauncil) अध्यक्ष मोहसिन नकवी हैं और नियम के अनुसार ट्रॉफी उन्हीं के हाथों दी जानी थी, लेकिन भारतीय बालाओं ने उनक हाथों से ट्राफी लेने से इनकार कर दिया. 

बता दें कि नकवी और भारतीय खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी विवाद एक बार फिर ताजा हो गई है. 2025 में भी ऐसा ही हुआ था. 2025 में भी पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. तब नकवी एशिया कप की ट्रॉफी लेकर ही भाग गए थे. याद दिला दें कि 2025 की एशिया कप भारतीय टीम को वह ट्रॉफी अब तक नहीं मिली है..

रविवार को हुए मैचमें ट्रॉफी सेरेमनी से पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नंदिनी शर्मा को फील्डिंग मेडल दिया. सैकिया ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी.  इस तरह से टूर्नामेंट की औपचारिक समाप्ति हुई.

भारत ने श्रीलंका के 72 रनों की दी करारी शिकस्त

इससे पहले रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों की करारी शिकस्त देते हुए खिताब जीता. वीमेन टीम इंडिया ने आठवीं बार वीमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया. कप्तान हनमन प्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और श्रीलंका को जीत के लिए 184 रनों के लक्ष्य दिया, लेकिन श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ही सिमट गई, फाइनल मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारियों खेलीं और दोनों ने रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी की. 

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने आज से फिर से बारिश की जताई है सम्भावना, 20 सितंबर से बारिश का जोर होगा कमजोर

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.