CNAP Service: अब कॉल करने वाले का नाम दिखेगा

1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान नंबर से कॉल करने वाले का नाम, क्या Truecaller की जरूरत होगी? समझिए CNAP सर्विस

1 नवंबर से भारत में CNAP सर्विस शुरू होने जा रही है। अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा। जानिए यह कैसे काम करेगी।

By : स्वदेश डेस्क
1 नवंबर से फोन पर दिखेगा अनजान नंबर से कॉल करने वाले का नाम, क्या Truecaller की जरूरत होगी? समझिए CNAP सर्विस

टेक डेस्कः अब अनजान नंबर से फोन आने पर भी आपको पता चल सकेगा कि कॉल किसके नाम पर रजिस्टर्ड है । केंद्र सरकार 1 नवंबर 2026 से मोबाइल फोन पर Calling Name Presentation (CNAP) सर्विस शुरू करने जा रही है, दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को यह सुविधा लागू करने के निर्देश दिए हैं।  खास बात यह है कि इसके लिए न कोई ऐप डाउनलोड करना होगा और न ही अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

क्या है CNAP और कैसे काम करेगी?

CNAP यानी Calling Name Presentation एक ऐसी सुविधा है. जो फोन आने पर कॉल करने वाले का नाम और नंबर स्क्रीन पर दिखाएगी। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के नाम और मोबाइल नंबर का रिकॉर्ड रखेंगी, जब किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो सामने वाले टेलीकॉम ऑपरेटर के रिकॉर्ड से नाम लेकर फोन की स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

इसमें तीन स्थितियां होंगी अगर

  • नंबर सेव है: फोन में सेव किया गया नाम दिखाई देगा।

  • अनजान भारतीय नंबर: टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाई देगा।

  • विदेशी नंबर: स्क्रीन पर 'International Call' लिखा आएगा।

क्या Truecaller की जरूरत खत्म हो जाएगी?

CNAP के आने से Truecaller जैसे ऐप पर निर्भरता कम हो सकती है । हालांकि दोनों में अंतर है CNAP टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक रिकॉर्ड से नाम दिखाएगी, जबकि Truecaller अपनी अलग पहचान प्रणाली का इस्तेमाल करता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि CNAP में दिखने वाला नाम जरूरी नहीं कि फोन इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का ही हो।  अगर सिम किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, तो उसी का नाम दिखाई दे सकता है ।

किन लोगों को मिलेगी यह सुविधा?

शुरुआत में CNAP की सुविधा 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी। 2G, 3G और लैंडलाइन पर इसे लागू करने का फैसला बाद में होगा । जिन लोगों ने CLIR सुविधा यानी अपना कॉलर नंबर और पहचान छिपाने का विकल्प लिया है उनका नाम नहीं दिखाया जाएगा। वहीं बिजनेस और बल्क कनेक्शन वाले ग्राहक जरूरी दस्तावेजों के आधार पर अपना रजिस्टर्ड ब्रांड या कारोबारी नाम दिखा सकेंगे ।

क्या आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी?

दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि कॉल खत्म होने के बाद नाम की जानकारी सिस्टम में सुरक्षित न रखी जाए । इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करने होंगे। CNAP से जुड़ी शिकायतों के लिए भी टेलीकॉम कंपनियों को व्यवस्था करनी होगी।

इस सुविधा से अनजान नंबरों की पहचान करना आसान हो सकता है. लेकिन इसे पूरी तरह ठगी रोकने वाला सिस्टम नहीं समझना चाहिए। कॉल करने वाले का नाम दिखने के बावजूद किसी अनजान व्यक्ति को OTP  बैंक की जानकारी या निजी दस्तावेज देना सुरक्षित नहीं है।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में करीब 10 लाख कपड़ा मजदूर 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते 500 से ज्यादा फैक्ट्रियों में काम ठप हुआ और पुलिस से झड़पें हुईं।

Nov 02, 2026
भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

देशभर में आयोजित स्वदेशी मेले कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को बाजार व पहचान दे रहे हैं। ये मेले ‘लोकल फॉर वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करते हैं।

Nov 02, 2026