ISRO का NVS-03 सैटेलाइट आज होगा लॉन्च

ISRO आज लॉन्च करेगा NVS-03 सैटेलाइट, जानिए भारत के स्वदेशी GPS के लिए क्यों है खास

ISRO आज रात GSLV-F18 रॉकेट से NVS-03 लॉन्च करेगा। स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक और नए L1 सिग्नल से भारत के NavIC सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

By : स्वदेश डेस्क
ISRO आज लॉन्च करेगा NVS-03 सैटेलाइट, जानिए भारत के स्वदेशी GPS के लिए क्यों है खास

नई दिल्लीः  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 अक्टूबर की रात 11 बजकर 51 मिनट पर नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च करेगा । इसके लिए GSLV-F18 रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा।  लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से होगी, इस मिशन का मकसद भारत के अपने नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूत करना है। 

क्या है NavIC और NVS-03 की भूमिका?

NavIC यानी Navigation with Indian Constellation भारत का अपना सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है । यह भारत और उसकी सीमाओं से करीब 1,500 किलोमीटर तक के क्षेत्र में लोकेशन, रास्ते और सटीक समय की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। NVS-03 दूसरी पीढ़ी के NavIC सैटेलाइट्स की सीरीज का तीसरा उपग्रह है, इसकी मदद से इस नेटवर्क की सेवाओं को जारी रखने और उनकी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक और नया सिग्नल

इस सैटेलाइट की सबसे खास बात इसमें लगी भारत में बनी एटॉमिक क्लॉक है  इसके साथ कुछ खरीदी गई एटॉमिक क्लॉक भी मौजूद हैं।  नेविगेशन सिस्टम में सटीक समय बेहद जरूरी होता है क्योंकि इसी के आधार पर लोकेशन की गणना की जाती है।

NVS-03 में मौजूदा L5 और S-बैंड सिग्नल के साथ नया L1 सिग्नल भी जोड़ा गया है, L1 का इस्तेमाल कई आम नेविगेशन डिवाइस और स्मार्टफोन में होता है । इससे NavIC की सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

GSLV-F18 के लिए भी अहम मिशन

करीब 50 मीटर लंबा और 420 टन वजन वाला GSLV-F18 रॉकेट इस मिशन में 2,232 किलोग्राम के सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचाएगा। यह GSLV की 20वीं उड़ान होगी ।

यह मिशन इसलिए भी अहम है क्योंकि जनवरी 2025 में NVS-02 सैटेलाइट अपने तय ऑर्बिट तक नहीं पहुंच पाया था, ऐसे में NVS-03 की सफलता NavIC नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी, इसके बाद NVS-04 और NVS-05 भी इस सिस्टम को बेहतर बनाने की योजना का हिस्सा हैं ।

संबंधित सामग्री

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में 10 लाख कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 529 फैक्ट्रियों में काम ठप; 30 हजार टका वेतन की मांग

बांग्लादेश में करीब 10 लाख कपड़ा मजदूर 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते 500 से ज्यादा फैक्ट्रियों में काम ठप हुआ और पुलिस से झड़पें हुईं।

Nov 02, 2026
भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते स्वदेशी मेले

देशभर में आयोजित स्वदेशी मेले कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को बाजार व पहचान दे रहे हैं। ये मेले ‘लोकल फॉर वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को गति प्रदान करते हैं।

Nov 02, 2026