iPhone 18 Pro Series

Apple का धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, धांसू कैमरा और AI का तगड़ा तड़का; जानें कीमत और खासियत

जानिए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की खासियत और कीमत.

By : Dipali Kumari
Apple का धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, धांसू कैमरा और AI का तगड़ा तड़का; जानें कीमत और खासियत

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
एप्पल ने अपने मेगा इवेंट में कल 9 सितंबर को आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है. अब लोग इसके फीचर्स जानने को उत्सुक हैं, साथ ही यह भी जानना चाहते हैं कि इस बार iphone अपने ग्राहकों के लिए क्या खास लेकर आया है. और इसकी कीमत क्या है?
इस बार कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, ज्यादा एडवांस्ड थर्मल आर्किटेक्चर और ऑन-डिवाइस AI क्षमता से लैस Apple Intelligence पेश किया है. 

आसानी से कर सकते हैं हैवी गेमिंग और भारी AI टास्क

आईफोन 18 प्रो सीरीज में दुनिया का पहला 2-नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना A20 Pro चिपसेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पिछले वेरिएंट्स की तुलना में प्रोसेसिंग स्पीड को काफी अधिक बढ़ा देता है. इसके अलावा आप हैवी गेमिंग और भारी एआई टास्क भी इस फोन में आसानी से कर सकते हैं. अगर फ़ोन में भरी टास्क होंगे, तो इसके जल्द गर्म होने की भी संभावना है. फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एप्पल ने इसके थर्मल डिजाइन में नया वेपर चैंबर जोड़ा है, जिससे लंबे समय तक फोन बिना थ्रॉटल हुए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है.

कैमरा जबरदस्त, पहली बार मिली नयी तकनीक 

इसके कैमरा की बात करें तो, फोटोग्राफी करने वालों को यह फोन काफी पसंद आने वाला है. दरअसल इसके कैमरा सेटअप में सबसे बड़ा अपग्रेड किया गया है, जो कि काफी जबरदस्त है. iPhone 18 Pro सीरीज में ऐपल ने पहली बार Variable Aperture Camera तकनीक दी है. 
यह खास तकनीक सेंसर लेंस में प्रवेश करने वाली रोशनी की मात्रा को परिस्थिति के हिसाब से खुद ही एडजस्ट कर लेती है, जिससे लो-लाइट या रात के वक्त फोटो काफी बढ़िया आती है, जिसमें कई गुना बेहतर डिटेल्स और कम नॉइज मिलती है.

आपकी तस्वीरें रहेंगी सुरक्षित 

इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है. कई लोग इसका सकारात्मक तो कई लोग गलत इस्तेमाल भी करते हैं.  AI से बनी फर्जी और मैनिपुलेटेड तस्वीरों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एप्पल ने एक नया टूल Apple Referral Image पेश किया है. यह टूल आईफोन के कैमरे से खींची गई असली तस्वीरों का डिजिटल प्रमाण जनरेट करता है. सीधे शब्दों में कहे, तो यह खास फीचर यह साबित करने में मदद करेगा कि तस्वीर असली है और इसके साथ कोई एआई छेड़छाड़ या एडिटिंग नहीं की गई है.

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत 

अब सबसे अहम और ध्यान खींचने वाली बात, जो हर किसी के मन में आ रही है कि आखिर इस नए सीरीज की कीमत क्या है? iPhone 18 Pro (256GB Base Variant) की शुरुआती कीमत $1,199 (अमेरिका में) रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max (256GB Base Variant) की शुरुआती कीमत $1,299 तय की गई है. नया सीरीज बर्गंडी, सिल्वर और ब्लैक जैसे तीन प्रीमियम एल्यूमीनियम फिनिश कलर्स के साथ बाजार में पेश किया गया है. ग्लोबल मार्केट में नई प्रो सीरीज की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. वहीं भारत में यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए जल्द उपलब्ध होगा.

इसे भी पढ़ें: एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की मिल गई मंजूरी, TRAI ने की स्पैक्ट्रम की सिफारिश मंजूर

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी