14 साल का साथ, अब अलग रास्ते.. माही विज-जय भानुशाली ने तलाक किया कंफर्म 

By : Mansi Kumari
14 साल का साथ, अब अलग रास्ते.. माही विज-जय भानुशाली ने तलाक किया कंफर्म 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी हैं. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, जिससे उनकी 14 साल पुरानी शादी का अंत हो गया. लंबे समय से चल रही अलगाव की अटकलों पर अब कपल ने खुद विराम लगा दिया हैं.

माही और जय ने जॉइंट स्टेटमेंट में साफ किया कि यह निर्णय पूरी समझदारी और शांति के साथ लिया गया हैं. दोनों ने कहा कि उनके रिश्ते में किसी तरह की गलती या दोष किसी एक का नहीं हैं. यह अलगाव नकारात्मकता के कारण नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया हैं. कपल ने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उन्होंने साथ मिलकर प्यार, समझदारी और इंसानियत की साझा यात्रा तय की हैं. अब अलग रास्तों पर चलने का फैसला भी उसी सम्मान के साथ लिया गया हैं. उन्होंने कहा कि वे आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे और जीवन में आने वाली हर स्थिति का सामना परिपक्वता से करेंगे.

माही और जय ने अपने बयान में बच्चों की खुशी और शांति को सबसे ऊपर बताया. उन्होंने कहा कि यह फैसला बच्चों के बेहतर भविष्य और मानसिक सुकून को ध्यान में रखते हुए लिया गया हैं. कपल ने फैंस और मीडिया से उनके फैसले का सम्मान करने और निजी जीवन में दखल न देने की अपील की हैं. उन्होंने कहा कि इस तलाक में कोई खलनायक नहीं है और वे एक-दूसरे के लिए सम्मान और शुभकामनाएं बनाए रखेंगे. 

height=633

यह भी पढ़े: असम में डोली धरती, मोरीगांव में 5.1 की तीव्रता से आया भूकंप
 
संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी