न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: एक समय था जब पंजाबी गाने रिलीज होते ही लोगों के प्लेलिस्ट में जगह बना लेते थे. हर गानों के बोल याद हो जाया करते थे, यहां तक की हर दूसरी रील में वही ट्रैक सुनाई देता था. वहीं यूट्यूब पर इन गानों का दौर हुआ करता था और व्यूज़ भी तेजी से बढ़ती थी. जस मानक, अखिल, गुरी, काका, और सुमित गोस्वामी जैसे सिंगर्स ने भी अपने गानों से कुछ ऐसा ही क्रैज़ बनाया था. लेकिन आज फैंस के मन में इन कलाकारों को लेकर एक ही बात आता है कि एक समय में सुपरहिट गाने देने वाले इन कलाकारों का क्या हुआ ? आखिर कहां खो गए सब?

Jass Manak का 'Prada' और 'Lehanga' आज भी यादगार
जस मानक का गाना 'lehanga' उन हिट गानों में से एक है जिसे आज भी लोग याद करते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट गानें दिए हैं. 2019 में रिलीज हुआ यह ट्रैक यूट्यूब पर अब तक करीब 1.8 अरब से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है. वहीं, 'Prada' और 'viah' जैसे गानों को भी काफी प्यार मिला था. और यही वजह है कि उनके पुराने गानों को आज भी याद करने वाले फैंस उनके अगले बड़े चार्टबस्टर का इंतजार करते हैं.

Akhil के 'khaab' का नहीं मिला अब तक वैसा रिप्लेस्मेंट
2016 में आया अखिल का सुपरहिट गाना 'khaab'. इस गाने को लोगों ने इतना प्यार दिया कि यह पंजाबी म्यूजिक के सबसे ज्यादा पसंद किए गए गानों में शामिल रहा. बात करें गाने के व्यूज़ की तो यह गाना अब तक 1 अरब से ज्यादा व्यूज़ पार कर चुका है. ऐसे तो अखिल ने और भी कई हिट गाने दिए, लेकिन 'khaab' ने लोकप्रियता के मामले में अलग ही मुकाम हासिल किया.

Guri और काका भी रहें युवाओं की पसंद
सोशल मीडिया के दौर में गुरी के गानों और काका की 'temporary pyar' ने खुब लोकप्रियता हासिल कर ली थी. इन गानों से दोनों सिंगर्स ने युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन जैसे-जैसे म्यूज़िक इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आना शुरू हुआ. नए कलाकार नए ट्रेंड्स लेकर आए. मगर आज भी लोग उन्हीं पुराने लोकप्रिय गोनों को याद करते हैं.

Sumit Goswami का भी रहा अलग क्रैज़
सुमित गोस्वामी ने भी अपने गानों से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली थी. 'Tera Mera Rishte' जैसे गानों ने लाखों के व्यूज़ बटौरे. हालांकि, उन्होंने 2026 में भी कुछ गाने गाए, मगर लोगों को उनके पुराने लोकप्रिय गीत का इंतजार है.