न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार को दिया गया बीजेपी का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म हो गया है. अल्टीमेटम का समय समाप्त होने के बाद भाजपा ने अब राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरकर उनकी आवाज बुलंद करेंगे.
आदित्य साहू के मुताबिक, आंदोलन के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में एसपी और डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार चार दिनों तक विभिन्न जिलों में प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि 8 सितंबर से रांची में आंदोलन की शुरुआत होगी. इसके बाद हर दिन छह जिलों में एसपी और डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा. चार दिनों के दौरान राज्य के सभी 24 जिलों को आंदोलन के दायरे में लाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- जंगल की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला वन विभाग का बुलडोजर