न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क: बगोदर क्षेत्र में 30 से अधिक जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात करीब पखवाड़े से जारी है. हाथी फसलों को रौंदने के साथ घरों की चारदीवारी भी तोड़ रहे हैं. मंगलवार देर रात झुंड एनएच-19 पार कर पोखरिया पहुंचा. बुधवार सुबह हाथियों को देखने खेत की ओर गए बुजुर्ग खीरो पंडित पर एक हाथी ने हमला कर दिया. ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी आगे बढ़ा, जिससे उनकी जान बच गई. घायल बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया है.
इससे पहले दामा और पत्थलडीहा में भी हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने, क्षति का आकलन कर मुआवजा देने और गश्त बढ़ाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: डीपीएस इंटर कॉलेज चाईबासा में पहली बार भव्य जनजातीय उत्सव एवं पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन