पुलिस की तत्परता

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

बच्चा बाजार में अकेला और सहमा हुआ घूम रहा था, एक दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र से मानवता और पुलिस की त्वरित कार्यशैली का एक सराहनीय मामला सामने आया है. आज हैदरनगर बाजार क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने अपने ननिहाल आया 4 वर्षीय बालक राहिब रजा (पिता- अरबाज आलम उर्फ मासूम रज़ा, निवासी मोहमाद मदनी) मार्केटिंग के दौरान अपने परिजनों से बिछड़कर भटक गया था.

जब बच्चा बाजार में अकेला और सहमा हुआ घूम रहा था, तब वहां के एक सतर्क दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत उसे हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

 हैदर नगर  थाना प्रभारी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए बच्चे से उसका नाम और पता पूछा तथा उसे सुरक्षित अपने पास रखा. इसके बाद हैदरनगर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा थाना प्रभारी से संपर्क साधा और बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की.

पुलिस के प्रयासों से कुछ ही देर में बच्चे के परिजनों की जानकारी मिल गई और उन्हें तुरंत थाने बुलाया गया. परिजनों के थाने पहुंचने पर हैदरनगर थाना प्रभारी ने पूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सकुशल बच्चे को उसके माता-पिता और परिजनों को सौंप दिया.

इस सराहनीय और त्वरित कार्य के लिए हैदरनगर थाना प्रभारी ने सहयोग करने वाले सभी स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: 30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी