न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को आज शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और उमेश कुमार राय शामिल हैं. इन्हें अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
CID के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी JSSC CGL परीक्षा के अभ्यर्थी हैं और परीक्षा में सफल भी हुए थे. मामले में फर्जीवाड़े की जांच के दौरान CID ने कल शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल CID पूरे मामले की जांच में जुटी है.