ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर चाईबासा में सौहार्द की मिसाल, निकाला गया जुलूस

मोहम्मदिया जुलूस चाईबासा में लगातार 28 सालों से निकाला जा रहा है<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर चाईबासा में सौहार्द की मिसाल, निकाला गया जुलूस

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क: सहित पश्चिमी सिंहभूम जिलें में हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. बड़ी बाजार स्थित रजा ए मदीना मस्जिद के मतलली अख्तर आलम के सरपरस्ती में बुधवार को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मोहम्मदिया जुलूस निकाला गया. जुलूस सुबह 9 बजे  रजा ए मदीना मस्जिद के पास से निकाला गया जो दोपहर 1 बजे तक चला. मोहम्मदिया जुलूस चाईबासा में लगातार 28 सालों से निकाला जा रहा है. जुलूस रजा ए मदीना मस्जिद से निकलकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए, यशोदा सिनेमा हॉल, शाहिद पार्क होते हुए सदर थाना पहुंची .जहां से वापस उसी मार्ग से होते हुए बड़ी बाजार जुलूस पहुंचा. यहां उलेमाओं के द्वारा सामूहिक दुआ की गई, इसके बाद जुलूस संपन्न हो गया. जुलूस में शामिल लोगों ने सरकार की अमद मरहबा के नारे लगा रहे थे.बडो के साथ बच्चे भी हाथों में रंग बिरंगे मोहम्मदिया झंडे लहराते चल रहें थे. जुलूस में बरकंदाज टोली, मस्जिद मुहल्ला, मेंन रोड, कुरैशी मुहल्ला,असरा मस्जिद चौक, साहिल चौक, हिन्द चौक,नयु कालोनी,नीचे टोला, मदरसा अनवारुल उलूम,गरीब कालोनी, ईदगाह,गौश नगर हड्डी गोदाम और हनिफ कम्पनी चौक के लोग शामिल थे.जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह खिचड़ा,शरबत,मिठाई,चाय काफी, ठंडा समेत अन्य खाने पीने के स्टोल लगाए गए थे.जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में कमेटी के अख्तर आलम, मीर जहांगीर,समीर अहमद, महबूब आलम शाहबाज अहमद,मो,असलम ने अहम भूमिका निभाई. जुलूस में एसडीओ संजय कुमार,सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत जिल पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी पैनी नजर बनाए रखें

यह भी पढ़ें: खान संशोधन विधायक से प्रभावित हो सकते हैं झारखंड के हित - कांग्रेस

संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.