Balumath police solve the theft case at Sheregada

शेरेगडा स्कूल में हुई चोरी का बालूमाथ पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

थाना पुलिस ने बीते दिनों स्कूल में हुई चोरी का उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया है.

By Vaibhaw Vikram
शेरेगडा स्कूल में हुई चोरी का बालूमाथ पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क:
थाना पुलिस ने बीते दिनों स्कूल में हुई चोरी का उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुवे बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने बतलाया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के शेरेगड़ा विद्यालय में कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिस पर प्राप्त आवेदन ओर बालूमाथ थाना में कांड संख्या 77 /26 दर्ज किया गया था. 

जिसके अनुसंधान के लिए बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई थी गठित पुलिस टीम ने  मानवीय एवं तकनीक के सहायता से चोरी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय कुमार, राहुल कुमार दोनों (आरा ग्राम ) जबकि उपेन्द्र उरांव सांवासार सभी थाना बालूमाथ का नाम शामिल है. इनके निशानदेही पर विद्यालय से हुई चोरी की समान भी बरामद कर लिया गया है जिसमें बैटरी , इन्वाटर, म्यूजिक सिस्टम आदि सामान शामिल है. 

साथ ही एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस से बच नहीं सकता है. इन चोरों के गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुनः शांति व्यवस्था कायम है. इस छापामारी अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार दास, फूलबासिया पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग, पु अ नी शमीम खान सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: चौपारण में सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 12 घंटे गोबर-गौमूत्र में रखा शव
 

संबंधित सामग्री

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में किया जनसंवाद

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

जल निकासी के रास्ते पर अवैध कब्जे से जलजमाव का आरोप, ग्रामीणों ने पलामू डीसी को आवेदन देकर मदद की लगाई थी गुहार

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं