न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा मामले में CID की कार्रवाई लगातार जारी है. मामले में गिरफ्तार आरोपी अभय तिवारी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रिमांड के दौरान CID ने अभय तिवारी से मामले को लेकर गहन पूछताछ की.
पूछताछ में जांच एजेंसी को कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी से मिली जानकारी के आधार पर CID आने वाले दिनों में एक बार फिर कई ठिकानों पर दबिश दे सकती है. बताया जा रहा है कि अभय तिवारी से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई अन्य लोग भी CID की रडार पर आ गए हैं. जांच एजेंसी अब इन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
इधर, CID द्वारा गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों सोमांशा प्रकाश और राहुल कुमार से भी पूछताछ की तैयारी है. दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रांची लाया गया है. CID ने दोनों से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड की मांग की है. रिमांड मिलने के बाद जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से JSSC CGL मामले में उनकी भूमिका, अन्य आरोपियों से संपर्क और कथित अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है.
यह भी पढ़ें- BREAKING: JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, SIT ने 4 सफल अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार