बृजेश गंझू

वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. 

By : Dipali Kumari
वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में आतंक का दूसरा नाम बन चुके तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कुख्यात कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह का अंत हो गया है. उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में आज रविवार तड़के हुई एक भीषण मुठभेड़ में उसे मार गिराया है. इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. 

UP ATS के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली रामनगर के रास्ते मुगलसराय की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर सुबह करीब 5 बजे घेराबंदी के दौरान जब उसे रोका गया, तो उसने एटीएस टीम पर दोनों हाथों से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. दो गोलियां डीएसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी फायरिंग में ब्रजेश मारा गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा. मौके से दो पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए हैं. 

बताते चलें चतरा जिले के लावालौंग का रहने वाला ब्रजेश गंझू 8 साल पहले NIA द्वारा टेरर फंडिंग मामले में वांटेड घोषित किया गया था. वह चतरा की मगध-आम्रपाली कोयला परियोजनाओं में ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों से लेवी (रंगदारी) वसूलने के साथ-साथ कई आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था. उसकी मौत को झारखंड में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. 

संबंधित सामग्री

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नवीन अंशु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज की

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

6 लोगों की मौत के जिम्मेदार टैंकर ड्राइवर की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने कहा - 2 महीने में सरेंडर करें

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी की क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया

आय से अधिक संपत्ति के 23 साल पुराने मामले में पूर्व फॉरेस्टर बागेश्वर पांडेय बाइज्जत बरी

आय से अधिक संपत्ति के 23 साल पुराने मामले में पूर्व फॉरेस्टर बागेश्वर पांडेय बाइज्जत बरी

बड़ी राहत देते हुए निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया है और उन्हें सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया

20 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बस क्लीनर की सजा बरकरार, लेकिन हाई कोर्ट ने किया ये बड़ा बदलाव

20 साल पुराने दुष्कर्म मामले में बस क्लीनर की सजा बरकरार, लेकिन हाई कोर्ट ने किया ये बड़ा बदलाव

लंबी अवधि और परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उसकी 7 साल की सजा को घटाकर जेल में बिताई गई अवधि तक सीमित कर दिया

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

पलामू: शराब पीने के बाद विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या

हत्या के बाद दामाद का शव मकई के खेत से बरामद किया गया.