मारपीट

गुवा रांजाबुरु खदान में हाईवा चालक से मारपीट मामले में झामुमो नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को उसे चाईबासा जेल भेज दिया<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गुवा रांजाबुरु खदान में हाईवा चालक से मारपीट मामले में झामुमो नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: रांजाबुरु अयस्क खदान में जारी विरोध-प्रदर्शन के दौरान हाईवा चालक के साथ हुई हिंसक मारपीट के मामले में गुवा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त झामुमो (JMM) कार्यकर्ता वृंदावन गोप के रूप में हुई है. पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुधवार को उसे चाईबासा जेल भेज दिया.

रोजगार समझौते को लेकर चल रहा है आंदोलन

स्थानीय लोगों को रोजगार देने और पूर्व में तय समझौते को लागू करने की मांग को लेकर रांजाबुरु माइंस में 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चल रहा है. इसी आंदोलन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और हिंसा भड़क उठी.

चालकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

'मां सरला' नामक निजी कंपनी के घायल हाईवा चालक रविंद्र पासवान के अनुसार, खदान में बंदी के बावजूद कंपनी के सुपरवाइजर ने चालकों को लौह अयस्क (Iron Ore) की ढुलाई के लिए माइंस भेज दिया था. आरोप है कि इसी दौरान उग्र आंदोलनकारियों के झुंड ने लाठी-डंडों और पत्थरों से चालकों पर हमला बोल दिया.
 
 गंभीर रूप से घायल

 मुख्य पीड़ित रविंद्र पासवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार सेल गुवा अस्पताल के बाद बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर रेफर किया गया है.दो अन्य घायल चालकों का इलाज गुवा सेल अस्पताल में जारी है.
 
झाड़ियों में छिपकर बचाई जान

हमले के दौरान अपनी जान बचाने के लिए कई चालक चलती गाड़ियों से कूदकर आसपास के जंगलों व झाड़ियों में भाग खड़े हुए.

पुलिस की कार्रवाई और आगामी कदम

घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित चालक का बयान दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई शुरू की.

एक गिरफ्तार, अन्य का तलाश: थाना प्रभारी 

गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मोबाइल स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़ करते  हुए पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.