करम महोत्सव

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पारंपरिक करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया.

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने विद्यार्थियों को करमा पर्व के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि करमा पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया. करमा नृत्य के लिए विभिन्न छात्र-छात्राओं के समूहों ने अपनी प्रस्तुति दी. इनमें पीहू एवं ग्रुप, राखी एवं ग्रुप, मानसी एवं ग्रुप, वैष्णवी एवं ग्रुप, निधि एवं ग्रुप, काव्या एवं ग्रुप तथा प्रतिमा एवं ग्रुप शामिल रहे.

करमा गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी