न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JLKM विधायक जयराम महतो ने अपने वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी की भाषा में समझाया जाएगा. हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कहे हुए कुछ शब्दों पर खेद है, लेकिन जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा. विधायक जयराम महतो ने न्यूज़ 11 भारत से खास बातचीत में अपने वायरल ऑडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कही.
जयराम महतो ने कहा यह निजता के अधिकार का हनन है. उबाल कभी कभी मारेगा ही, यह नस्ली गुण है. व्यवस्था के खिलाफ मेरी यह लड़ाई है और मेरा यह अंदाज आगे भी जारी रहेगा. मैंने स्पीकर से नाराजगी जताई है. एक फोन तक एसपी को नहीं किया. मामले में बाबूलाल ने उस दर्द को महसूस किया है. इसलिए आज वह मेरे पक्ष में खड़े हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक भी मेरे इस अप्रोच को अप्रिशिएट कर रहे हैं. सदस्यता जाने और गिरफ्तारी से मुझे कोई डर नहीं है.
जयराम महतो ने कहा कि पुलिस एसोसिएशन के खिलाफ मैं भी कानूनी लड़ाई लडूंगा. पुलिस एसोसिएशन वालों से कहना चाहूंगा हूं, जब तक मेरी गिरफ्तारी नहीं हो जाती है आप लोग भूख हड़ताल पर बैठिए, कम से कम 15 दिन. गुस्सा सबको आता है, कोई बंद कमरे में निकालता है, कोई मेरी तरह. आगे डीटीओ, DO के खिलाफ आंदोलन होगा.
देवेंद्र महतो अगर अलग पार्टी बनाकर मुझसे बड़ा नेता बन जाते हैं तो मैं उनको शुभकामना दूंगा. उनके नाम को चर्चा तब मिली जब वह जयराम महतो से जुड़े. वह मुझसे आगे बढ़ते हैं तो यह खुशी की बात होगी मेरे लिए. कार्यपालिका और विधायिका देश की बर्बादी का मूल कारण है. दुनिया में हर आदमी नंगा है.
यह भी पढ़ें: झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया अवमानना नोटिस