तेल टैंकर

कोडरमा में पलटा तेल टैंकर, बाल्टी-ड्रम लेकर पहुंचे ग्रामीण; चालक घायल

टैंकर पलटते ही तेल लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

By : Dipali Kumari
कोडरमा में पलटा तेल टैंकर, बाल्टी-ड्रम लेकर पहुंचे ग्रामीण; चालक घायल

न्यूज़11 भारत 
कोडरमा/डेस्क: 
कोडरमा के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कच्चा तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही तेल लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के मेघातरी कालीमंडा के पास हुई.

बताया जा रहा है कि टैंकर बंगाल के हल्दिया से कच्चा तेल लेकर नेपाल जा रहा था, तभी सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही सड़क पर तेल बहने लगा और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण बाल्टी, ड्रम लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने लगे. 

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ा. क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने का काम शुरू किया गया. हादसे में चालक को मामूली चोट आई है. बताया जा रहा है कि टैंकर में सोयाबीन तेल बनाने वाला कच्चा माल था, जो बिना रिफाइंड के सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते की जमानत याचिका ख़ारिज
 
संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.