MMDR बिल

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

By : Ark Sahuliyar
पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को पलामू जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इसी क्रम में डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में झामुमो के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद शंखनाद एवं नगाड़ा बजाकर धरना-प्रदर्शन का विधिवत शुभारंभ किया गया. शंख और नगाड़े की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए MMDR बिल के विरोध में जोरदार नारेबाजी की.कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमरूदीन अंसारी एयं संचालन सचिव नीतीश सिंह चेरो ने किया. मुख्य अतिथि झामुमो पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से है. यहां की प्राकृतिक एवं खनिज संपदा केवल संसाधन नहीं, बल्कि झारखंड के लोगों के जीवन, अधिकार और भविष्य से जुड़ी हुई है. राज्य की धरती से निकलने वाले खनिजों ने देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी निर्णय में झारखंड और यहां के लोगों के हितों एवं अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

 MMDR बिल को लेकर झामुमो की ओर से पूरे राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों, प्राकृतिक संसाधनों और यहां के लोगों के हितों की रक्षा के सवाल पर झामुमो चुप नहीं बैठेगा. पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी. उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक क्षेत्र का विषय नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य और राज्य के संसाधनों से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है.उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा लोगों को उनके अधिकारों और राज्य के संसाधनों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झामुमो संघर्ष और आंदोलन की धरती से निकला संगठन है और झारखंड के हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक संघर्ष को आगे बढ़ाते रहेंगे.धरना-प्रदर्शन के उपरांत MMDR बिल के विरोध एवं अपनी मांगों को लेकर भारत के राष्ट्रपति के नाम प्रखंड पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. 

झामुमो नेताओं ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार तक झारखंड के हितों और पार्टी की आपत्तियों को पहुंचाने का प्रयास किया गया है.कार्यक्रम में झामुमो चैनपुर के पर्यवेक्षक देवानन्द भारद्वाज, फ़ाज़ाइल अहमद, मनत सिंह बग्गा, रिशु अग्रवाल, बबलू चौधरी, कांति चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, अरविंद चौधरी एवं ललन चौधरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे. वहीं चैनपुर प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष कमरूदीन अंसारी, प्रखंड सचिव नीतीश सिंह चेरो, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी, विकास चंद्र कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी एवं अजमल जी, मुस्तकीम अंसारी सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली. कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर MMDR बिल के विरोध में नारेबाजी की. शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी आवाज बुलंद की.

पलामू जिले के अन्य प्रखंड मुख्यालयों में भी झामुमो के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड के हितों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना और राज्य के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना आगे भी जारी रहेगा.
 

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी