पुलिस की सफल कार्रवाई

छोटू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार धराए

सभी अभियुक्तों ने हत्या के इस अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, आपसी विवाद में की गई थी हत्या

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
छोटू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार धराए

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नरेंद्र बिगहा में बीते 2 सितंबर की शाम हुए चर्चित छोटू सिंह हत्याकांड का पलामू पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त साकेत पाठक समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर की शाम करीब 8:30 बजे कछरा गांव निवासी छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक के पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह की शिकायत पर 10 नामजद व अन्य संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी.

गुप्त सूचना और लोकेशन के आधार पर एसआईटी ने सबसे पहले प्राथमिकी अभियुक्त साकेत पाठक को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान साकेत पाठक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त अंकित कुमार , अमन सिंह  और एक नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया.

पुलिस की पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने हत्या के इस अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. आपसी विवाद में हत्या की गई थी.

पकड़े गए सभी चार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक-एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. बालिग अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में और नाबालिग को बाल संरक्षण केंद्र भेज दिया गया है. पुलिस अनुमण्डल पदाधिकारी का कहना है कि मामले में शामिल अन्य शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: डीसी ऋतुराज नेअंचल कार्यालय मांडू का किया औचक निरीक्षण; एमटी गोदाम में खाद्यान्न की गुणवत्ता व वजन की जांच की

संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.