राज्यव्यापी आंदोलन

छात्रों के मुद्दे पर BJP द्वारा आहूत चारदिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी, 24 जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन 

8 से लेकर 11 सितंबर तक 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ डीसी एवं एसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

By : Ark Sahuliyar
छात्रों के मुद्दे पर BJP द्वारा आहूत चारदिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी, 24 जिला मुख्यालयों में होगा प्रदर्शन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JPSC, JSSC CGL सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ, शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने, परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने 8 सितंबर से घोषित राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है. भाजपा द्वारा इस आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों में अपने प्रमुख नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है. ये नेता उन जिलों में आंदोलन का मोर्चा संभालेंगे. 

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि भाजपा द्वारा आहूत चार दिवसीय इस व्यापक आंदोलन के तहत 8 से लेकर 11 सितंबर तक तिथिवार 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ डीसी एवं एसपी कार्यालय का किया जाएगा घेराव किया जाएगा. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार विभिन्न जिलों के लिए अलग अलग प्रमुख नेताओं को इस आंदोलन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है.

  • प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 8 सितंबर को राँची, 9 सितंबर को सरायकेला एवं 11 सितंबर को खूँटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 8 सितंबर को दुमका, 9 सितंबर को पाकुड़, 10 सितंबर को साहेबगंज एवं 11 सितंबर को गोड्डा के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 8 सितंबर को हजारीबाग, 10 सितंबर को धनबाद एवं 11 सितंबर को लोहरदगा के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा 8 सितंबर को जमशेदपुर, 9 सितंबर को बोकारो एवं 11 सितम्बर को रामगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव 9 सितंबर को सिमडेगा, 10 सितंबर को गुमला और चाईबासा एवं 11 सितंबर को गिरिडीह के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 8 सितंबर को गढ़वा के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय 10 सितम्बर को चतरा एवं 11 सितंबर को जामताड़ा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. 
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 9 सितम्बर को पलामू एवं 10 सितंबर को लातेहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे. 
  • मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल 9 सितम्बर को कोडरमा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. 
  • पूर्व मंत्री नीरा यादव 11 सितंबर को देवघर के कार्यक्रम में शामिल होंगी.

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जिलावार संयोजक भी बनाए गए हैं. जिसमें रांची एवं देवघर के लिए गणेश मिश्रा, सरायकेला के लिए बालमुकुन्द सहाय, खूंटी के लिए नीलकंठ सिंह मुंडा, दुमका के लिए सुनील सोरेन, पाकुड़ के लिए कृष्णा महतो, साहेबगंज के लिए अनंत ओझा, गोड्डा एवं धनबाद के लिए दिलीप वर्मा, हजारीबाग, गढ़वा एवं पलामू के लिए भानु प्रताप शाही, लोहरदगा के लिए अमित सिंह, सिमडेगा के लिए मुनेश्वर साहू, गुमला के लिए मनीर उरांव, गिरिडीह के लिए सरोज सिंह, चाईबासा के लिए गीता कोड़ा, जमशेदपुर के लिए आभा महतो, बोकारो के लिए अमर कुमार बाउरी, रामगढ़ के लिए राकेश प्रसाद, चतरा के लिए अमरदीप यादव, जामताड़ा के लिए सुनील सोरेन, लातेहार के लिए मनीर उरांव, कोडरमा के लिए शालिनी बैसखियार को जिम्मेवारी सौंपी गई है.

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मुख्य सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमें को हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, जिस पर राज्य सरकार मौन रही. तत्पश्चात भाजपा ने इस आंदोलन की रूपरेखा बनाई है. भाजपा छात्रों के इस न्याय की लड़ाई में हर कदम पर मजबूती से खड़ी है. अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 8 सितंबर से प्रारंभ यह आंदोलन पहले दिन रांची, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और गढ़वा जिले में, 9 सितंबर को कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा जिले में, 10 सितंबर को सरायकेला, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा जिले में जबकि 11 सितंबर को रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा और जामताड़ा जिले में निर्धारित है.

यह भी पढ़ें- जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

 

संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.