कुत्ते का आतंक

पलामू: झरगड़ा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, चार बच्चों समेत पांच लोगों को काटा

गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया.

By : Dipali Kumari
पलामू: झरगड़ा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, चार बच्चों समेत पांच लोगों को काटा

विकास कुमार /संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव में रविवार को एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चों को काटने के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया. कुछ ही देर में चार बच्चों समेत कुल पांच लोग कुत्ते के काटने से जख्मी हो गए. कुत्ते के हमले में लाडो कुमारी (2 वर्ष), नैनशी कुमारी (3 वर्ष), सृष्टि कुमारी (4 वर्ष), रंजीत कुमार (12 वर्ष) और अनिल कुमार (37 वर्ष) जख्मी हुए हैं. 

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का उपचार किया और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया. चिकित्सकों ने कुत्ते के काटने के बाद निर्धारित समय पर वैक्सीन की अगली खुराक लेने और घाव की उचित देखभाल करने की सलाह दी. घटना के बाद झरगड़ा गांव के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है. बताया जाता है की अन्य स्थानों पर कुत्तो द्वारा झुंड बना कर चल रहे है.

इसे भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे BANK, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम 

संबंधित सामग्री

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने आधा दर्जन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने आधा दर्जन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

सड़क, पेयजल, नाली, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरुआत

उम्र की सीमा नहीं रोक सकी शिक्षा की ललक, 60 से 70 वर्ष की उम्र में महिला-पुरुषों ने दी साक्षरता परीक्षा

उम्र की सीमा नहीं रोक सकी शिक्षा की ललक, 60 से 70 वर्ष की उम्र में महिला-पुरुषों ने दी साक्षरता परीक्षा

परीक्षा के दौरान कई बुजुर्ग महिला एवं पुरुष परीक्षार्थी अपने हाथों में कलम लेकर प्रश्नों के उत्तर लिखते दिखाई दिए

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

बच्चा बाजार में अकेला और सहमा हुआ घूम रहा था, एक दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

हाई कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी को आरोपों से बरी कर दिया