झारखंड हाईकोर्ट

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

By : Ark Sahuliyar
डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है. तीनों की नियुक्ति न्यायाधीश के रूप में हुई है. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से नियुक्तियों की जानकारी साझा की.

अधिसूचना के अनुसार, संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने इन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. नियुक्त किए गए मनोज प्रसाद वर्तमान में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे), अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और राम शर्मा डालटनगंज (पलामू) के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे.

इन तीनों नामों पर 10 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम (न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय की चयन समिति) की बैठक में मुहर लगी थी. कॉलेजियम ने तीनों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने पर राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ नियुक्ति अधिसूचना जारी हुई.

 झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 25 है. नियुक्तियों से पहले हाईकोर्ट में 13 न्यायाधीश कार्यरत थे और 12 पद रिक्त थे. तीन नई नियुक्तियों के बाद कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी, जबकि रिक्त पदों की संख्या घटकर नौ रह जाएगी .इन नियुक्तियों को झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी के बीच महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है.

संबंधित सामग्री

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान

19 सितंबर से 30 सितंबर तक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाएगी भाजपा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में एकल अभियान के प्रयास को राज्यापाल ने सराहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में आयोजित एकल अभियान में हुए शामिल

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची के सदर हॉस्पिटल से मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को अस्पताल परिसर से पकड़ा गया

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

झासा की जनरल बॉडी मीटिंग में डॉक्टरों ने आंदोलन का किया ऐलान, 5 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन

मांगें नहीं मानी गईं तो 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी